भावना शर्मा, शिमला: कांग्रेस सरकार ने पूर्व जयराम सरकार का एक ओर फैंसला पलट दिया है। बिजली विभाग और जल विभाग के बाद अब नई सरकार ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग के तहत 1 अप्रैल 2022 के बाद नए खोले और अपग्रेड किए गए स्वास्थ्य संस्थानों को डिनोटीफाई कर दिया गया है।
प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने इस संबंध में आदेश जार कर किए हैं। आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए नए स्वास्थ्य संस्थान और अपग्रेड किए गए स्वास्थ्य संस्थान डिनोटीफाई किए जाते हैं।
