राहुल चावला, धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय परिसर में बनाए जा रहे निर्माणाधीन शिक्षक सदन तीन माह बाद बनकर तैयार हो जाएगा। मार्च तक इस भवन का निर्माणकार्य पूरा होने की संभावना है। बोर्ड परिसर में तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसी भवन में पुस्तक वितरण केंद्र भी बोर्ड की ओर से चलाया जाएगा।
शिक्षकों की सुविधा के लिए बोर्ड परिसर में 4.89 करोड़ की लागत से शिक्षक सदन का निर्माण किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से इस भवन निर्माण के लिए दो किस्तों में ढाई करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। शुरूआत में बोर्ड की ओर से डेढ़ करोड़ की पहली किस्त जारी की गई थी, जबकि हाल ही में एक करोड़ रुपये की दूसरी किस्त भी भवन निर्माण की एवज में बोर्ड ने जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार तीन मंजिला शिक्षक सदन में बोर्ड का पुस्तक वितरण केंद्र भी संचालित किया जाएगा।
डॉ. मधु चौधरी, सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड ने बताया किबबोर्ड की ओर से शिक्षक सदन का निर्माण किया जा रहा है। 4.89 करोड़ लागत के इस तीन मंजिला भवन में शिक्षक सदन सहित पुस्तक वितरण केंद्र की सुविधा होगी। निर्माण हेतू बोर्ड की ओर से दो किस्तें जारी की जा चुकी हैं। मार्च 2023 तक शिक्षक सदन के बनकर तैयार होने की संभावना है।
