सोलन:योगेश शर्मा(TSN)-रविवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टाबरौरी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस के
प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में जनता से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब 15 महीने पहले कांग्रेस ने कमान संभाली तो कर्ज के बोझ तले हिमाचल दबा हुआ था लेकिन आज आर्थिक तौर पर हिमाचल सशक्त हो रहा है और इसके लिए लगातार सरकार कार्य कर रही है।
हिमाचल की राजनीति और संस्कृति को भाजपा ने बिगाड़ा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने हजार करोड रुपए की घोषणाएं लोगों के बीच जाकर की लेकिन वह घोषणा 10 सालों में भी कोई पूरा नहीं कर सकता है लेकिन जब इन संस्थानों को लेकर बात की गई तो जहां पर भी उचित संस्थान खोले जाने थे उसको लेकर सरकार ने फैसला लिया।सीएम सुक्खू ने इस दौरान कांग्रेस के बागी और भाजपा में शामिल हुए छह विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन छह विधायकों ने कांग्रेस का नमक भी खाया और नमक हलाली भी की ऐसे नेताओं को अब सबक सिखाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी गलती यह लोग ना कर पाए क्योंकि यह लोग विधायक बनते हैं और जनता के पैसे पर ही अपनी राजनीति करते हैं ऐसे में इस तरह की राजनीति भविष्य में ना हो इसको लेकर जनता को जागरूक होना होगा।उन्होंने कहा कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए हिमाचल में आए हैं और ऐसे में इसको लेकर लगातार सरकार कार्य कर रही है सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को जिस तरह से भाजपा ने आज बिगाड़ने की कोशिश की है उस संस्कृति को बचाने के लिए आज वह सत्ता में कार्य कर रहे हैं।
