By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सतीश कौशिक से जुड़ी यादों को नीना गुप्ता ने किया शेयर, बोली… एक ही आदमी था जो मुझे नेंसी कहता था
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सतीश कौशिक से जुड़ी यादों को नीना गुप्ता ने किया शेयर, बोली… एक ही आदमी था जो मुझे नेंसी कहता था
himachalNews

सतीश कौशिक से जुड़ी यादों को नीना गुप्ता ने किया शेयर, बोली… एक ही आदमी था जो मुझे नेंसी कहता था

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/10 at 4:09 PM
Share

चन्द्रिका -अभिनेता और निदेशक सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड जगत दुःख में है। सतीश कौशिक न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे। उनकी इस अच्छाई को बॉलीवुड से जुड़ा हर शख्स याद कर रहा है।

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी सतीश कौशिक के साथ जुड़ी यादों को ताज़ा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नीना गुप्ता ने इस वीडियो मे कहा कि इस दुनिया में एक ही आदमी था जो कि मुझे नेंसी कहता था और मैं उसको कौशिकन। बहुत पुराना साथ हमारा… दिल्ली मैं…कॉलेज के दिनों से साथ थे…चाहे मिलें ना मिलें… नहीं रहा वो अब… ये बहुत दुख की बात है। उनकी छोटी बच्ची वंशिका और वाइफ शशि के लिए बहुत मुश्किल समय है।

शादीशुदा होने के बावजूद सतीश ने आखिर क्यों दिया नीना को शादी का प्रपोजल

जून 2021 में नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में खुद लिखा था कि एक अच्छा दोस्त होने के नाते सतीश ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। दरअसल, नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। विवियन पहले ही मिरियम नाम की एक महिला से शादी कर चुके थे, जिससे उन्हें दो बच्चे भी थे। ऐसे में जब नीना प्रेग्नेंट हुईं तो विवियन ने नीना से शादी करने से इनकार कर दिया। नीना टूट चुकी थीं। वही जब सतीश कौशिक को इस बारे में पता चला तो वो सीधे नीना के पास पहुंच गए। शादीशुदा सतीश कौशिक ने नीना को ये कहते हुए शादी का प्रपोजल दिया कि अकेले बच्चा पैदा करने पर बदनामी होगी। अगर बच्चे का रंग सांवला होगा तो लोगों को ये लगेगा कि वो बच्चा सतीश का ही है। ये सुनते ही नीना की आंखों में आंसू आ गए, लेकिन उन्होंने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। नीना ने 1989 में बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया और अकेले ही उसकी परवरिश की, हालांकि इसके बाद भी वो क्रिकेटर विवियन से सम्पर्क में रहीं।

नीना गुप्ता की ऑटो बायोग्राफी में सामने आया था ये सच

नीना को शादी का प्रपोजल देने से 4 साल पहले ही सतीश 1985 में शशि कौशिक से शादी कर चुके थे। जब नीना गुप्ता की ऑटो बायोग्राफी सच कहूं तो लॉन्च हुई तो एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि इस पर उनकी पत्नी का क्या रिएक्शन था। सतीश ने बताया कि उनकी पत्नी, नीना को अच्छी तरह जानती थी और दोनों की दोस्ती को समझती थी। एक दोस्त होने के नाते नीना अक्सर उनके घर भी आती थीं, ऐसे में उन्होंने भी दोस्ती की इज्जत रखी और कोई नेगेटिव रिएक्शन नहीं दिया।

TAGGED: Himachal bollywood actor satish kaushik
Chandrika March 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार, सुबह की आरती में लिया भाग
Next Article सोलन में राज्यस्तरीय HIV एड्स जागरूकता अभियान आयोजित,स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने की अध्यक्षता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?