सोलन/योगेश शर्मा – हिमाचल में चुनाव की सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही है। आने वाले चुनावों में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल चुनावी बिसात बिछाने में पूरी तरह से जुट चुके हैं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी भी इस चुनावी संग्राम में कूद चुकी है। पिछले कल रुमीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की सूची जरीबकी हैं । .इसमें से एक नाम सुशील कुमार भृगु का है। जो पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से है।
गौरतलब है कि यह विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन इसमें अब भाजपा का कब्जा है। वही अब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी भाजपा और कांग्रेस का गणित बिगाड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार दिख रही है। इस मौके पर सुशील कुमार भृगु ने कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों ने यहां विकास करवाने के काफी बड़े बड़े वायदे किए। लेकिन वह जनता की आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए। यही वजह है कि आज राष्ट्रवादी पार्टी चुनावी संग्राम में कूद चुकी है और वह रुके हुए विकास को गति प्रदान करना चाहती है। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की इस मुहिम में उनका साथ दें।
