सोलन/योगेश शर्मा – पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन अब हर जिले में जोरदार तरीके से उठाया जा रहा है। कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के पांचवे दिन दून एनपीएस ब्लॉक के कर्मचारियों ने भाग लिया। पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर चल रहे इस क्रमिक अनशन में रोजाना 4 से 5 लोग बैठाने का ऐलान कर्मचारी संघ ने किया है।वहीं वीरवार को पांचवे दिन धरने पर बैठे दून एनपीएस ब्लॉक के अध्यक्ष विजय मेहता ने बताया की वे लगातार 5 से 7 सालों से अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे है और आगे भी वे इसी तरह संघर्ष जारी रखेंगे । जब तक की सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी का दौरा पिछले कल रहा , ऐसे में कर्मचारी साथी बिलासपुर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गए थे लेकिन मोदी जी ने कोई भी बात ओपीएस बहाली को लेकर नहीं कहीं।
दून एनपीएस ब्लॉक के अध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि प्रदेश में करीब 1,35,000 कर्मचारी ओपीएस बहाल करने से लाभान्वित होंगे। विजय मेहता ने कहा कि जो सरकार कर्मचारियों का जो 10% शेयर काट रही है उसे भी बंद कर दें। वही जो सरकार की ओर से 14% कर्मचारियों को मिल रहा है, उसे भी बंद कर दें लेकिन ओपीएस कर्मचारियों को जरूर दें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भी ओपीएस बहाल करने की बात कही गई है। ऐसे में यदि भाजपा सरकार ओपीएस बहाल नहीं करती है तो उन्हें उम्मीद है कांग्रेस विजय रहेेेगी। मेहता ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तब तक वह क्रमिक अनशन करते रहेंगे।
