Una, Rakesh-महिला संगठन स्वां वुमन फेडरेशन ने मंडी जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए राहत सामग्री रवाना की। यह राहत सामग्री शुक्रवार सुबह ऊना जिला मुख्यालय से मंडी के लिए भेजी गई। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला आपदा के समय मदद के लिए हमेशा तत्पर रहा है। मंडी के बाढ़ पीड़ितों के लिए भी यहां से लगातार सहयोग पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने स्वां वुमन फेडरेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन कर रहा है। संस्था ने आपदा की घड़ी में जरूरतमंद बच्चों के लिए मदद भेजकर अनुकरणीय कार्य किया है।इस राहत सामग्री में 500 स्कूली बच्चों के लिए स्कूल बैग, छह-छह कॉपियां, पेन और पेंसिल शामिल हैं।
