Kullu, Manminder-राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित देव सदन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने शिरकत की।
इस अवसर पर जिलेभर से आए हथकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों को हथकरघा उपकरण और वर्कशेड निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा बुनकरों को 90% तक का अंशदान दिया जाता है। वर्कशेड निर्माण के लिए प्रत्येक बुनकर को 1.20 लाख रुपए की राशि दी जाती है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हथकरघा बुनकर कल्याण योजना के अंतर्गत जीवन बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में बुनकर को 2 लाख रुपए का जोखिम कवर दिया जाता है।
डीसी ने बताया कि “हैंडलूम मार्क” पंजीकरण के तहत व्यक्तिगत बुनकर, प्राथमिक बुनकर सहकारी समितियां और स्वयं सहायता समूह पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की ‘समर्थ योजना’ के अंतर्गत बुनकरों को बुनाई, रंगाई और डिजाइनिंग जैसे कौशलों में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है, जिसमें रोज़ाना 300 रुपए की सहायता राशि दी जाती है।
कार्यक्रम में बुनकरों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर प्रदर्शनियों और मेलों का आयोजन करती है, जिससे उनके उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री को बढ़ावा मिलता है। बेहतरीन कार्य करने वाले बुनकरों को हर वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है।
सहायता प्राप्त करने वाले बुनकर:
- वर्कशेड राशि प्राप्त करने वाले बुनकर:
- तेजवंती
- बाली देवी
- तारा मणी
- कविता
(प्रत्येक को ₹1,20,000)
- हथकरघा उपकरण प्राप्त करने वाले बुनकर:
- निशा देवी
- मीरा देवी
- चेतन्या
- कागदू देवी
- अनीता कुमारी
प्रतियोगिता परिणाम:
- बुनाई पैटर्न प्रतियोगिता:
- प्रथम: विशाल कुमार
- द्वितीय: दिवाकर शर्मा
- तृतीय: डेमियो मोइरांगथेम
- निबंध लेखन प्रतियोगिता:
- प्रथम: गुरलीन कौर
- द्वितीय: शुभ्रा मिश्रा
- तृतीय: रितेश शांडील
- क्विज प्रतियोगिता:
- प्रथम: अभिलाष
- द्वितीय: प्रशांत कुमार सिंह
- तृतीय: प्रियांस गोस्वामी
- चित्रकला प्रतियोगिता:
- प्रथम: गुलाब सिंह
- द्वितीय: तन्वी ठाकुर
- तृतीय: अशिता
