बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN) -अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि 27 अक्तूबर तक यदि केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली नहीं की तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि जो राजनीतिक दल पुरानी पेंशन बहाली की बात करेगा वही देश में राज करेगा।
मंगलवार को बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र डवास ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। कुछ राज्यों से इसे गंभीरता से लेते लागू भी कर दिया है। जिसका लाभ कर्मचारी वर्ग को मिला है। उन्होंने कहा कि इस ओर उचित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों को अतिरिक्त कार्य का बोझ डाला जा रहा है। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में कमी आ रही है। इसके अलावा सेंट्रल पे-कमीशन को लेकर भी सरकारें गंभीर नहीं हैं। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। जोकि न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर संघ की ओर जनचेतना यात्रा शुरू की गई है। जो भी सरकार संघ की मांगों को पूरा करेगी उसका समर्थन किया जाएगा, अन्यथा विरोध किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उधर, इससे पहले प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मसलों पर चर्चा की गई।
