By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2023/07/18 at 3:16 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा -चंद्रताल,बातल व छतडु की ऊंची चारागाहों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के बे मौसमी बर्फबारी के कारण भेड़ पालक फंसे हुए हैं ।उपायुक्त लाहौल स्पीति ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 से 70 भेड़ पालकों के दो से तीन हजार के करीब भेड़ बकरियां ऊंची चारागाहों में फंसी होने का समाचार प्राप्त हुआ है , इनकी संख्या अधिक भी हो सकती है और भेड़ पालकों की भोजन सामग्री,पानी जरूरी दवाइयों की समस्या हो रही है ।

कोकसर से 20 सदस्यों के दल आवश्यक सामग्री लेकर रवाना

भेड़ पालकों के बचाव व राहत कार्यों के लिए सोमवार देर रात केलांग से 20 सदस्यों की रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है । उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि कल रात यह टीम कोकसर में रुकी थी और आज सुबह मंगलवार 5 बजे कोकसर से आगे डोरनी मोड़ से पैदल छतडू बातल व चंद्रताल की ऊंची चारा गाहों में इन भेड़ पालकों के ठिकानों की ओर रवाना हो गई है । उन्होंने बताया कि 1 सप्ताह से अधिक तक के लिए आवश्यक भोजन सामग्री व दवाइयों जरूरी उपकरण व सामान सहित रवाना हुई है । जिसमें संयुक्त रूप से 16 सदस्य गठित रेस्क्यू टीम का अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान उपकेंद्र जिस्पा के प्रभारी इंस्ट्रक्टर मोहन कुमार व प्रशिक्षक सोनम चेपा, लीड कर रहे हैं । रेस्क्यू टीम पल-पल की खबर सेटेलाइट फोन के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कंट्रोल रूम में जानकारी देंगे, जिसकी स्वयं उपायुक्त राहुल कुमार मॉनिटरिंग कर रहे हैं| उपायुक्त ने बताया कि इस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 60 से 70 जगहों के करीब लैंडस्लाइड व ग्लेशियरों से मार्ग अवरुद्ध हुआ है जिस की बहाली के लिए सीमा सड़क संगठन द्वारा मशीनरी व कामगारों के माध्यम से युद्ध स्तर पर कार्य करवाया जा रहा है ।

सड़क मार्ग खुलने में अभी लगेगा एक और सप्ताह

उपायुक्त ने बताया कि सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने सूचना दी है कि 1 सप्ताह तक इस मार्ग को बहाल करने के भरसक प्रयास किए जाएंगे । उपायुक्त ने कहा कि इन भीड़ पा लकों के परिजनों को भी सैटलाइट फोन के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा बचाव और राहत टीम छतडु बातल व चंद्र ताल के लगभग 40 किलोमीटर के दायरे के क्षेत्रफल में रेस्क्यू करे गी भेड़ पालकों के डेरों में आवश्यक भोजन सामग्री व जरूरी दवाइयां पहुंचाएंगे ।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि रेस्क्यू टीम में विभिन्न विभागों व सीमा सड़क संगठन के लोग शामिल है जिसमें मोहन लाल, प्रभारी, जिस्पा पर्वतारोहण संस्थान, सोनम चेपा प्रशिक्षक जिस्पा पर्वतारोहण संस्थान अरुण मालपा सहायक जिस्पा पर्वतारोहण संस्थान भागमल पटवारी सर्कल सिस्सू,आदर्श, सहायक पटवारी सिस्सू एचसी कुलदीप, नंबर 138,सी.टी. शमशेर नंबर 175, सी.टी. अक्षय नंबर 205, पुलिस लाइन केलांग रोशन, पशु फार्मासिस्ट गोंधला प्रवेश प्रवेश ठाकुर फार्मासिस्ट सिस्सू ताशी केसांग, एनवाईके स्वयंसेवक केलांग। फुंचोग दावा (राहुल), एनवाईके स्वयंसेवक केलांग करण सपुत्र ओम बहादुर सीपीएल 94 आरसीसी ग्रेफ,लालू पुत्र नंदू, सीपीएल, 94 आरसीसी जीआरईएफ, विश्वाश तमांग पुत्र अमर तमांग, सीपीएल, 94आरसीसी जीआरईएफ, पदम बोरा पुत्र गोरखे बोरा, सीपीएल, 94आरसीसी जीआरईएफ टीम में शामिल है । उपायुक्त ने यह भी बताया कि भोजन सामग्री के ढुलान के लिए 10 घोड़े व खच्चर की भी व्यवस्था की गई है । ये टीम मंगलवार आज शाम तक बातल पहुंचेगी और बुधवार को भेड़ पालकों तक राहत व बचाव और आवश्यक दवाइयां लेकर पहुंच जाएगी

भेड़ पालक दुनी चंद ने कहा कि कुंजुम दर्रा के आस पास बहुत से भेड़ पालक और भेड़े फंसी हुई हैं, जिन से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है । ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग रखी है कि यहां पर जल्द हवाई सर्वेक्षण किया जाए ताकि भेड़ पालकों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके ।

TAGGED: Kullu rescue team
Chandrika July 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?