मंडी/परी शर्मा: सुंदरनगर में क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र में टेली फ़िजीयोथेरेपी सुविधा की शुरुआत सीआरसी सुंदरनगर में विधायक राकेश जंबाल ने की। सीआरसी सुंदरनगर के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर शत्रुघन सिंह ने बताया की हिमाचल प्रदेश के दूरदराज़ के मरीज़ घर बैठे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। सी आर सी सुंदर नगर के फ़िजीयोथेरपिस्ट ने विडीयो कॉलिंग के माध्यम से दी जाने वाली इस सुविधा का पहली बार लाभ उठाने वाली मरीज़ से विधायक का संवाद कराया।
सुंदर नगर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन भी हुआ। इसमे 53 दिव्यांगजनो को ऐडिप स्कीम के अंतर्गत सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, कान की सुनने की मशीन, बैसाखी और दृष्टिबाधित और मानसिक मंदता वाले बच्चों के लिए एजुकेशनल किट इत्यादि उपकरणो का वितरण किया गया। इस अवसर सी आर सी सुन्दर नगर के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर शत्रुघन सिंह ने सी आर सी सुंदर नगर में चल रही विविध कल्याणकारी योजनायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी संदीप त्रिवेदी द्वारा किया गया।
