संजीव महाजन,नूरपुर: वन मंडल नूरपुर के तहत आने वाले भदरोआ वन परिक्षेत्र की गंगथ वीट में अवैध रूप से खैर कटान का मामला सामने आया हैं। भटौली गांव के एक किसान सुखदेव शर्मा ने बताया कि देर शाम एक ट्रैक्टर उसके खेतों की तरफ जाता देखा गया जब मैंने उस ट्रैक्टर का पीछा किया तो मौके पर पाया गया की वन काटुओं ने उसके खेत से खैर के पेड़ काट लिए हैं और ट्रैक्टर पर लाद रहे थे।
उन्होंने बताया कि जैसे ही इन लोगों ने उन्हें आता देखा तो वन काटु अपना ट्रैक्टर मौके पर ही मेरे खेत में छोड़कर भाग खड़े हुई। इस क्षेत्र में पहले भी खैर चोरी के मामले हो चुके हैं। वन विभाग की ओर से इस क्षेत्र में सूखे पेड़ों का कटान लगाया गया हैं, जबकि जो पेड़ कटे हैं वह सभी हरे पेड़ है जिसकी जानकारी भी उन्होंने वन विभाग व पुलिस विभाग को दी हैं जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना इंदौरा की पुलिस टीम व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
थाना इंदौरा व वन विभाग की टीम ने चोरी का मामला दर्ज कर ट्रैक्टर व 40 खैर के मोछो को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इस बारे में जब वन मंडल अधिकारी नूरपुर कुलदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम सतर्कता के साथ कार्य कर रही हैं। अगर कोई भी अवैध कटान करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
