नाहन:देवेंद्र कुमार (TSN)-शहर में बाहरी राज्यों से पहुंच रहे फल व सब्जी विक्रेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।डीसी के आदेशों के बाद पुलिस व फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बाहर से आए सब्जी का फल विक्रेताओं की चेकिंग की और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर चालान भी काटे।
शिकायत मिलने पर पुलिस और फूड सेफ्टी अधिकारियों ने की चेकिंग
मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण फल व सब्जी उपलब्ध हो इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।इसको लेकर हाल ही में एक बैठक भी आयोजित की गई थी जिसमें संबंधित विभागों को समय-समय पर इन खाद्य वस्तुओं की चेकिंग करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस तरह का एक मामला उनके संज्ञान में आया था, इसके बाद उन्होंने पुलिस और फूड सेफ्टी के अधिकारियों ने चेकिंग करने के आदेश दिए थे.उन्होंने बताया कि मामले में फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा कुछ कोताही भी बरती गई थी जिसको लेकर उनके चालान भी काटे गए है।
