By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी शहर के प्रभावितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार..पैसा नहीं सुरक्षित स्थान पर घर बनाकर दे दो
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी शहर के प्रभावितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार..पैसा नहीं सुरक्षित स्थान पर घर बनाकर दे दो
himachalNews

मंडी शहर के प्रभावितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार..पैसा नहीं सुरक्षित स्थान पर घर बनाकर दे दो

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/08/22 at 2:11 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – बीती 13-14 अगस्त को हुई प्रल्यकारी बारिश ने नगर निगम मंडी के थनेहड़ा व सन्यारड़ी वार्ड के दर्जनों परिवारों को घर से बेघर कर दिया है। भारी बारिश के कारण इन लोगों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसके चलते अब यह घर एक तरह से खंडहर बनकर रह गए हैं। दर्जनों परिवार अपने सपनों के आशियानों को छोड़कर रेस्ट हाउस व किराए के कमरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।

वहीं,टारना स्थित जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। विभाग ने भवन के अंदर से सारा सामान निकालकर, इसे खाली कर दिया है। सन्यारडी वार्ड निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यहां 18 से 20 मकानों में दरारें आ गई हैं। लगातार जमीन धंस रही है, जिससे दरारें और बढ़ रही है। यहां दो से तीन मकान इन दरारों के कारण पूरी तरह से टूट भी गए हैं। उनके घर को जाने का रास्ता भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यदि एक बार फिर भाारी बारिश होती है तो उनका मकान कभी भी गिर सकता है।

थनेहड़ा और सन्यारड़ी वार्ड में दर्जनों आशियाने गिरने की कगार पर

कुछ समय पहले आगजनी की एक घटना में अपनी एक टांग जला चुके सन्यारडी निवासी देशराज ने बताया कि मजदूरी करके घर बनाया था। लगभग 6 महीने पहले एक हा+दसे में टांग जल गई, जिस कारण अब मजदूरी करना भी मुश्किल हो गया है। इस हालत में न तो घर से कहीं जा सकता हूं और न ही कोई काम-धंधा कर सकता हूं। सारे घर में दरारें आ गई हैं, प्रशासन ने जो राहत राशि दी है उससे कुछ भी होने वाला नहीं है। वहीं, घर में दरारें आने से सहमी इसी वार्ड की निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पति और उन्होंने मजूदरी करने के बाद अपना पेट काट-काट मकान बनाया था। लेकिन अब दरारें आने से घर छोड़कर रेस्ट हाउस में रहने को मजबूर हो गए हैं। जहां घर बनाया है उसे छोड़कर कहीं और जमीन का एक टूकड़ा तक नहीं है। बेटा अभी कमाने लायक नहीं हुआ है और पति की टांग टूटने के बाद वही भी मजदूरी नहीं कर सकते। ऐसे में सरकार से ही मदद का आसरा है।

थनेहड़ा वार्ड निवसी अनिता ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह साढे 6 बजे के करीब घर के सामने बना रास्ता पहाड़ी सहित धंस गया। अक्तूबर में बेटे की शादी है, और घर में तैयारियां चल रही थी। लेकिन लैंडस्लाड़ होने से उनका घर गिरने की कगार पर पहुंच गया है। घर के साथ 4 और घरों को गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन के आदेशों के बाद सभी परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए हैं और किराए पर कमरे लेकर रहने को मजबूर हो गए हैं।

अभी खतरे को टालने पर ज्यादा ध्यान

वहीं, डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि जो भी लैंडस्लाईड हुआ है उसके प्रभावितों के लिए जो भी बेहतर किया जा सकेगा, उस दिशा में प्रशासन की तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है। अभी खतरे को टालने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है ताकि और ज्यादा नुकसान न हो। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है।

TAGGED: Mandi Thanheda and Sanyardi wards of Municipal Corporation
Chandrika August 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana: प्रदेश के अनाथ बच्चों की शिक्षा, घर,स्वरोजगार ओर शादी तक सरकार करेगी मदद
Next Article पराशर और रिवालसर की पहाड़ियों पर पड़ी दरारें.. धंसने का बना खतरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?