By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पराशर और रिवालसर की पहाड़ियों पर पड़ी दरारें.. धंसने का बना खतरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पराशर और रिवालसर की पहाड़ियों पर पड़ी दरारें.. धंसने का बना खतरा
himachalNews

पराशर और रिवालसर की पहाड़ियों पर पड़ी दरारें.. धंसने का बना खतरा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/22 at 2:43 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -मंडी जिला के दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की पहाड़ियों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से इनके धंसने का खतरा बढ़ गया है। यह दो पहाड़ियां हैं पराशर और रिवालसर के पास सरकीधार। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण इन पहाड़ियों की मिट्टी भी काफी ज्यादा ढीली हो गई है और इसके ढीला होने से अब यह खिसकने लग गई है जिस कारण पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। पराशर के लिए जाने वाली सड़क की हालत तो यह हो गई है कि उस पर भी यह दरारें साफ दिखाई दे रही हैं और सड़क पर वाहन चलाना खतरनाक हो गया है।

एडीएम मंडी डा. मदन कुमार ने बताया कि पराशर और सरकीधार में पहाड़ियों पर जो दरारें आई हैं, उसके लिए वन विभाग को इस पर विस्तृत रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। विभाग की रिपोर्ट आने के बाद इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। अभी इसके आसपास रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, वन विभाग को विस्तृत रिपोर्ट बनाने को कहा

बता दें कि पराशर के पास पहले से ही काफी ज्यादा मात्रा में भूस्खलन हो रहा है और यह भूस्खलन यहां पर बार-बार बादलों के आपस में टकराने और उस कारण होने वाली भारी बारिश के कारण हो रहा है। वैज्ञानिकों ने भी इस बात को लेकर अलर्ट जारी किया है कि यहां पर भूस्खलन को रोक पाना संभव नहीं क्योंकि यहा मौसम की परिस्थिति ही कुछ ऐसी है। वहीं, दूसरी तरफ सरकीधार में भी अब खतरे की घंटी बजने लग गई है। यह दोनों ही स्थान धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। पराशर में जहां ऋषि पराशर की तपोस्थली और प्राचीन झील है,वहीं सरकीधार में पांडवों के निशान आज भी मौजूद हैं और यहां पर भी अर्जुन द्वारा तीर मारकर निकाली गई झील आज भी मौजूद है। इसलिए इन दोनों स्थानों के साथ लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

TAGGED: Mandi Cracks on the hills of Parashar and Rewalsar
Chandrika August 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी शहर के प्रभावितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार..पैसा नहीं सुरक्षित स्थान पर घर बनाकर दे दो
Next Article पुलिस कॉलोनी में पेयजल किल्लत.. करीब 1 माह से पानी की समस्या से जूझ रहे पुलिस के जवान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?