संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों को अपनी इस मौसम में उगाई फसल के बर्बाद होने की चिंता सताने लगी हैं। इसका मुख्य कारण हैं कि किसानों की ओर से उगाई फसलों व सब्जियों को सूंडी, मक्खियों, लूडी ने बर्बाद करना शुरू कर दिया है जिससे किसान मायूस होते दिखाई दे रहे हैं। नूरपुर विधानसभा ओर आसपास के क्षेत्रों में इस मौसम में धान, मक्की के साथ कई तरह की सब्जियों को उगाया जाता हैं। किसान अपनी तरफ से फसलों व सब्जियों को बचाने की कोशिश तो कर रहे है, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा हैं अब किसानों ने कृषि विभाग से समस्या के समाधान की गुहार लगाई हैं।
किसान राकेश कुमार ने कहा कि वह नूरपुर क्षेत्र के एक छोटा से किसान हैं। हमारी मक्की की फसल में मख्खी, सूंड़ी लग रही है जिससे हमारी फसल खराब हो रही हैं। हमारी कृषि विभाग से गुजारिश हैं कि हमें इसकी कोई दवाई या इसका कोई समाधान जल्दी से जल्दी उपलब्ध करवाएं ताकि हमारे जैसे जो किसान है जिनकी फसल बर्बाद हो रही है वो बच सकें। हम विभाग से प्रार्थना करते हैं हमारी इस समास्या से हमें निजात दिलवाई जाए।
