राकेश,ऊना: प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बीजेपी सरकार की ओर से बीते 6 माह में खोले गए संस्थानों और कार्यालयों को बंद करने का फ़ैसला लिया गया हैं। सरकार के इस फैंसले के बाद से भाजपा इसका लगातार विरोध जता रही हैं और इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेर रही हैं।
सरकार की ओर से लिये गए फ़ैसले के विरोध में ही अब हिमाचल बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सैकड़ों दफ्तर और स्वास्थ्य केंद्र डिनोटिफाइड कर दिए हैं,जबकि यह दफ्तर और स्वास्थ्य केंद्र जनता की सहूलियत के लिए उनकी मांग को लेकर खोले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कहा है कि हम इन तमाम फैसलों का रिव्यु करेंगे लेकिन जो दफ्तर और स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिए गए हैं उनको अब वह कैसे रिव्यु करेंगे।
सुरेश कश्यप ने मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और मंत्रिमंडल गठन ना होने के लिए कांग्रेस ने गुटबाजी की वजह बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग भर्ती घोटाले को लेकर सवाल उठा रहे हैं भर्ती घोटाला होते ही हिमाचल सरकार ने उस पर एफआईआर दर्ज की और तुरंत इस मामले में गिरफ्तारियां की। उन्होंने कांग्रेस सरकार की ओर से सत्ता में आने से पहले जो वायदे लोगों से किए गए हैं उन्हें जल्द पूरा करने की बात भी कही।।
