मंजूर पठान,चंबा: कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों के हित में कई फ़ैसले लेने जा रही हैं और जो-जो वायदे कांग्रेस ने किए हैं उन सभी पूरा किया जाएगा। यह बात कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री आशा कुमारी ने अपने निवास स्थान जद्रीघाट में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की पूर्व की भाजपा सरकार के कुछ नेता बार बार लोगों को गुमराह कर रहे हैं और कई संस्थानों को डी नोटिफाई करने के फ़ैसले पर यह बात कही जा रही हैं कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही हैं।
आशा कुमारी ने कहा की सरकार पिछली सरकारों के फैसलों को रिव्यू करती हैं, कांग्रेस सरकार भी वहीं कर रही हैं। बदले की भावना से कोई कार्य नहीं हो रहा हैं लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार ने चुनाव को देखते हुए साढ़े चार सालों के बाद बिना बजट के कई संस्थान खोल दिए जिनका रिव्यू किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां लगेगा की उचित है कई संस्थान खोलने हैं, वहां सरकार खोलेगी, लेकिन भाजपा के कुछ नेता बिना वजह अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा की कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम का जो वायदा किया हैं उसे पहली कैबिनेट में पास किया जाएगा। उसके अलावा महिलाओं को 1500 सौ रुपए देने का भी प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही रोजगार के साधन भी युवाओं को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
आशा कुमारी ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने बिना बजट और चुनाव के मद्देनजर सैकड़ों संस्थान खोले दिए हैं अब अगर उनका सरकार रिव्यू कर रही हैं तो भाजपा को तकलीफ क्यों हो रही हैं। कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों के हित के लिए बनी है और लोगों के हक के लिए कई संस्थान खोले जाएंगे और जो वायदे कांग्रेस पार्टी ने किए हैं,उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा ।
