राकेश, ऊना: उपमंडल अंब निवासी एक ट्रक चालक ने ट्रक के मालिक पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रक चालक ने जहां इस मामले में पुलिस में शिक़ायत दर्ज करवाई हैं तो वहीं एसपी से भी मामले में इंसाफ की गुहार पीड़ित चालक कुलविंदर ने लगाई हैं। उक्त मामले ने पुलिस को सौंपी शिकायत में चालक ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व वह गगरेट से ट्रक में सामान लोड कर यूपी गया था। वहां उसका ट्रक खराब हो गया। इसके बाद यूपी पहुंच कर मालिक ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया।
ट्रक चालक का आरोप है कि मालिक ने सिर और आंखो व बालों के साथ- साथ दाढ़ी मूंछ पर भी उस्तरे से उसके बाल भी काट दिए। परिजन इस मामले में इंसाफ पाने के लिए आज एसपी ऊना से मिले। उन्होंने इस मामले में पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई न किए जाने की बात कही हैं। ट्रक चालक कुलविंदर ने बताया कि वह इस मामले में आज वरिष्ठ अधिकारियों से मिले और इस मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने और इंसाफ के लिए गुहार लगाई हैं।
वहीं मामले पर परवीन धीमान एडिशनल एसपी ऊना
ने बताया कि ऊना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
