By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विश्वकर्मा चौक, मंडी में रॉक बोल्टिंग तकनीक से बना डंगा बरसात की पहली मार नहीं झेल पाया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विश्वकर्मा चौक, मंडी में रॉक बोल्टिंग तकनीक से बना डंगा बरसात की पहली मार नहीं झेल पाया
himachalNews

विश्वकर्मा चौक, मंडी में रॉक बोल्टिंग तकनीक से बना डंगा बरसात की पहली मार नहीं झेल पाया

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/30 at 10:49 AM
Share

Mandi, Dharamveer-विश्वकर्मा चौक के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा रॉक बोल्टिंग तकनीक से बनाया गया करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत का डंगा महज एक महीने में ही दरक गया है। डंगे के क्षतिग्रस्त होते ही आसपास के पांच घरों पर फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

गौरतलब है कि 14 अगस्त 2023 को हुए भूस्खलन में इस क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी। इसके बाद करीब दो वर्षों तक प्रशासन ने तिरपाल बिछाकर इलाके को सुरक्षित रखा। मार्च 2025 में यहां रॉक बोल्टिंग तकनीक से डंगा लगाने का कार्य शुरू हुआ, जो मई 2025 में पूरा हुआ।हालांकि निर्माण कार्य करने वाली कंपनी ने दावा किया था कि यह डंगा कई वर्षों तक सुरक्षित रहेगा, लेकिन बरसात की पहली दस्तक में ही इसकी पोल खुल गई।

स्थानीय निवासियों नरेंद्र राणा और राणा रणपत सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कंपनी ने दावा किया था कि यह तकनीक स्थायी समाधान है। लेकिन डंगे के दरकते ही फिर से उनका घर खतरे में आ गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम और कंपनी की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

डेढ़ साल बाद लौटे थे घर, अब फिर बेघर होने का डर

प्रभावित परिवारों में से धीरज महाजन और अनीता ने बताया कि डंगा बनने के बाद ही वे डेढ़ साल के बाद वापस अपने घर लौटे थे और घर की मरम्मत कर बसने की कोशिश की थी। अब फिर से उन्हीं हालातों का डर सताने लगा है।

अधिशाषी अभियंता का कहना ये

लोक निर्माण विभाग मंडी मंडल के अधिशाषी अभियंता ई. डीके वर्मा ने बताया कि अब तक कंपनी को इस कार्य का कोई भुगतान नहीं किया गया है। डंगा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही कंपनी को मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जो मंगलवार से कार्य शुरू करेगी। प्रारंभिक जांच में पानी के रिसाव को क्षति का मुख्य कारण माना जा रहा है, जिसे अब स्थायी रूप से ठीक किया जाएगा।

TAGGED: Mandi vishvkarma chawk
Chandrika June 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में पांच मंजिला इमारत ढही… आसपास के भवनों पर भी खतरा
Next Article डॉ. राजीव बिंदल फिर संभालेंगे हिमाचल बीजेपी की कमान… कल होगी आधिकारिक घोषणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?