हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर ज़िला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ऑल्टो कार चालक का विभिन्न धारो के तहत एक लाख का चालान कटा है। नियमों के विपरीत कार के टायर को मॉडिफाई करने के सहित अन्य उलंघन पर यह कार्रवाई की गई है। कार के टायरों को मॉडिफाई किया गया था तथा इसके अधिकृत ढांचे से भी काफी छेड़छाड़ की गई थी।
पुलिस ने जब इस गाड़ी को रोका तो नियमों का उल्लंघन पाया गया और भारी भरकम चालान काटा है।पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल सदर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने गांधी चौक पर एक कार को रोका। जांच में पाया गया कि वाहन चालक ने नियमों के विपरीत अपनी गाड़ी के टायरों समेत कुछ अन्य अवैध मोडिफिकेशन करवाई थी। इन सभी बदलावों में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन पाया गया।
एसपी हमीरपुर ने कहा पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्यवाही
एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार का क्रिएट ₹1 लाख का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि लोगों को ऐसे वाहनों से खतरा पैदा ना हो।
TAGGED:
Hamirpur traffic rules
Chandrika
