अरविंदर सिंह,हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार शाम को हमीरपुर के जशकोर्ट में प्रस्तावित हैलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव जोल सप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के नए कैंपस का निरीक्षण किया ओर कॉलेज के अधिकारियों एवं निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
जसकोट में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिला को हैलीपोर्ट से जोड़ना चाहती हैं। हमीरपुर जिला एक महत्वपूर्ण जिला हैं। उन्होंने कहा कि हैलीपोर्ट जहां से लोगों को हैलीटैक्सी की सुविधा देनी है, को देखने के दृष्टिकोण से यहां का दौरा किया गया हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार आने वाले डेढ-दो साल में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को हैलीकाॅप्टर सेवा से जोड़कर आम लोगों को यह सुविधा प्रदान करना चाहती हैं।
उन्होंने बताया कि नादौन में वैलनेस सैंटर के लिए भी उन्होंने जमीन का निरिक्षण किया हैं ओर शीघ्र ही उस पर बजट जारी करेंगे। नादौन में वैलनेस सैंटर के साथ-साथ सामुदायिक भवन, वाॅटर स्पोर्टस आदि का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी से जल्दी इन कार्यों को शुरू करना चाहती हैं।
