सोलन : योगेश शर्मा- सोलन में रोजाना आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं । इसको लेकर सोलन पुलिस भी जांच में जुटी है कि आखिर किन कारणों से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सोलन शहर के फॉरेस्ट रोड का है, जहां पर पिछले 20 वर्षों से उत्तराखंड के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहा था। बीती शाम व्यक्ति ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसको लेकर पुलिस जांच और शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार देर शाम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पुलिस को सूचना मिली कि फारेस्ट रोड़ पर एल व्यक्ति ने आत्महत्या की है। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि अस्पताल सोलन में प्रमोद कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी गांव डांगी ड0 पठनीधार तैह0 जखौली जिला रूद्र प्रयाग उत्तराखण्ड व उम्र 40 साल की लाश पड़ी है, जिसे शव गृह क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रखवाया गया,जिसका आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्ति चरण जीत ने बताया कि मृतक प्रमोद कुमार अपने परिवार के साथ पिछले 20 वर्षों से इसके मकान मे किराये पर रहता है।देर शाम प्रमोद कुमार ने अपने ढाबे डांग कम्पलैक्स राजगढ़ रोड़ पर नजर उतारने की पूजा रखी थी, जब शाम के 6 बजे तब यह हवन को बोलने प्रमोद कुमार के किराये के कमरे में गया जहां उसने प्रमोद कुमार को फंदे से लटका हुआ देखा । उसके बाद इसने पड़ोसियों को भी मौका पर बुलाया औऱ क्षेत्रीय अस्पताल सोलन उसे ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित किया है।
एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फारेस्ट रोड़ पर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।व्यक्ति उत्तराखंड का रहने वाला है और पिछले 20 बर्षो से परिवार के साथ सोलन में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
