अरविंदर सिंह, हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को हमीरपुर में प्रस्तावित हैलीपोर्ट साईट का दौरा किया ओर यहां पहुंच कर उन्होंने साइट का निरीक्षण किया। उनके साथ राजस्व विभाग, वन विभाग ओर पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला के सलासी में साईट का दौरा करने के बाद जमीन को हैलीपोर्ट के लिए उपयुक्त पाया ओर अधिकारियों को इसके ऊपर तेजी से कार्रवाई करने का आदेश दिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला मुख्यालय को हैलीकाॅप्टर सेवाओं से जोडने के लिए अधिकारियों को जमीर तलाशने के आदेश दिए थे, जिसके फलस्वरूप हमीरपुर के विकासनगर में भूमि का चयन किया गया था। जिसे मुख्यमंत्री की ओर उपयुक्त नही पाया गया था। अब नई भूमि के चयन से शीघ्र ही हमीरपुर में हैलीकाॅप्टर सेवाओं के शुरू होने की संभावना बढ़ी हैं।
इस संदर्भ में उपायुक्त देबश्वेता बनिक हमीरपुर ने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय राज मार्ग के साथ लगते राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संस्थान के समीप एक भूमि का चयन किया था, जिसका सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने दौरा किया हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही तकनीकी टीम इस भूमि का दौरा कर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।
