मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला के विधानसभा क्षेत्र चुराह के नकरोड से सदरुणि मार्ग की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही हैं। मार्ग बने हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन ना तो इसे चौड़ा किया जा रहा है और ना ही इस पर रखरखाव की कोई व्यवस्था की जा रही हैं। सड़क के किनारे पर बहुत जगह पर पैराफिट और क्रैशबैरियरकी कमी खल रही हैं।
यहां हमेशा ही वाहन चालकों को हादसे का खतरा सताता रहता हैं। सड़क इतनी छोटी है कि यहां बड़ी बसों को पास लेने में दिक्कत होती हैं। कई जगह पर तो गाड़ी का 1 टायर हमेशा सड़क से बाहर ही दिखता हैं,हालांकि यहां पर कई बार छोटे हादसे हो चुके हैं लेकिन उसके बाद भी यहां पर कोई क्रैशबेरियर व पैराफिट नहीं लगाए गए हैं। कई जगह पर सड़क से तारकोल उखड़ चुका है और वहां पर बारिश में फिसलन से और भी हादसों का खतरा रहता हैं।
यहां के स्थानीय लोगों व वाहन चालकों ने बताया कि नकरोड से सदरुणि मार्ग की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मार्ग काफी छोटा है और इसकी चौड़ाई का काम नहीं किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को बने हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन उसके बावजूद यहां पर इसके रखरखाव का कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा की कई जगह पर तो मार्ग बहुत ही छोटा हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया हैं कि इस रास्ते के बारे में कुछ किया जाए ताकि लोगों को किस तरह का कोई डर न सताए।
