बीबीएन : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के अधीन दसोरा माजरा में पुलिस ने अवैध नशा तस्कर पर कार्रवाई की है ।
बता दें कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दसोरा माजरा के पास एक खोखे में एक बिहार का रहने वाला व्यक्ति अवैध शराब का धंधा करता है । सुचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर रेड मारी तो खोके से पुलिस को अवैध शराब की 24 बोतलें बरामद की । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
