नाहन : देवेन्द्र कुमार- चंडीगढ़ वाया कालाअंब पांवटा साहिब देहरादून एनएच पर पांवटा स्थित यमुना ब्रिज की हालत दयनीय हैं । जिसकी जल्द मुरम्मत की आवश्यकता हैं । यमुना ब्रिज की हालत सुधारने और एनएच से यातायात को डायवर्ड करने को लेकर आज नाहन मे उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन की एक बैठक हुई ।
डीसी आरके गौतम ने बताया कि एनएच पर पांवटा उत्तराखंड को जोड़ने वाला यमुना ब्रिज की खस्ता हालत हैं । ब्रिज की हालत सुधारने को लेकर मुरम्मत कार्य शुरू किया जाना हैं । जिसको लेकर साथ लगते राज्यों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई । बैठक में पांवटा साहिब से उत्तराखंड के लिए यातायात वाया डाकपत्थर देहरादून डायवर्ड किया जा सकता हैं ,जिसको लेकर डीसी देहरादून को पत्र लिखा गया हैं । यातयात डायवर्ड किए जाने के बाद ब्रिज की हालत सुधारने के लिए मुरम्मत कार्य शुरू किया जा सकता हैं ।
