नाहन : देवेन्द्र कुमार- ऐतिहासिक शहर नाहन में करीब 38 करोड रुपए की लागत से बन रहे बहुमंजिला ऑडिटोरियम भवन का जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नाहन में आज विधायक अजय सोलंकी ने अधिकारियों के साथ ऑडिटोरियम भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद ऑडिटोरियम भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया जा रहा है सोलंकी ने कहा कि ऑडिटोरियम पूर्व वीरभद्र सरकार की देन है और आने वाले समय में यहां सभी सांस्कृतिक गतिविधियां इस ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हो पाएगी और शहर को एक शानदार भवन मिलेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भाषा विभाग व निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को दिए गए है।
