Kullu,Manminder Arora-अप्रैल के महीने के साथ ही अब कुल्लू मनाली में गर्मियों का पर्यटन सीजन आरंभ होने वाला है ऐसे में जहां एक और पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी गर्मियों के पर्यटन सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं तो वन्ही प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां आरंभ कर दी है। ताकि गर्मियों के पर्यटन सीजन के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना आम जनता सहित पर्यटकों को ना करना पड़े।इसी कड़ी में बीते दिनों उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश के द्वारा मनाली में विभिन्न संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों साथ एक बैठक भी की थी और विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा भी की गई।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाए जा रहे पुख़्ता कदम
ज़िला कुल्लू में गर्मियों के पर्यटन को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि कुल्लू मनाली तथा उसके आसपास के क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से व्यापार कर रहे वेंडर्स पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने बाहंग में सीमा सड़क संगठन के केफेटेरिया तथा नेहरू कुंड पुल के पास सड़क कार्य में तेजी लाने के लिए भी निर्देश दिए।उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि रोहतांग,सोलंग, मढी तथा मनाली शहर में यातायात प्रबंधन को पुख्ता करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि आगामी पर्यटन सीजन में पर्यटकों और आम जनता को कोई परेशानी ना हो।
