मंडी/परी शर्मा – मंडी जिला में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है । सराज विधानसभा क्षेत्र के शिकारी देवी में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ियां गुलजार हो गई है। हिमपात होने से जंहा नजारा आकर्षक है। वही जिला में सर्दियों का आगाज भी हो गया है। वही एडीसी मंडी ने पर्यटकों से मौसम की जानकारी लेने के बाद ही अपने ट्रिप प्लान करने का आग्रह किया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद अब बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। एक ओर जंहा रोहतांग दर्रे में बर्फबारी हुई है ,वही मंडी जिला के उंचाई वाले क्षेत्रो में भी बर्फ की फांहे गिरी है। मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिकारी देवी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। हिमपात होने में मंडी जिला में भी सर्दियों का आगाज हो गया है। बर्फबारी के साथ पूरा शिकारी क्षेत्र धुंध की चपेट में भी है।
एडीसी मंडी जतिन लाल ने बताया कि सराज के शिकारी में पहली बर्फबारी हुई है शिकारी माता मंदिर में भी बर्फ जमा हुई है। उन्होंने शिकारी देवी व अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि इन स्थलों पर जाने से पहले मौसम की जानकारी हासिल कर ही जाएं ताकि खराब मौसम में वंहा आपकों समस्याओं से ना जुझाना पड़े।
