संजु चौधरी, शिमला: राज्य विद्युत विभाग में कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ ने सरकार से की हैं। सोमवार को राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ ने शिमला में अपना 24 वां स्थापना दिवस मनाया। संघ की स्थापना 1998 में हुई थी। संघ की स्थापना दिवस के साथ ही कार्यसमिति की बैठक में मांगों को लेकर आगामी रूपरेखा तैयार की गई। विभाग में 6 हजार के करीब विद्युत कर्मचारियों के पद खाली जिसे सरकार को जल्द भरने की मांग बैठक में उठाई गई हैं।
विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र संधू ने कहा कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन भर्ती नहींहो पा रही है जिससे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा हैं। प्रदेश में बारिश, बर्फबारी में विद्युत लाइन प्रभावित होती हैं। एक कर्मचारी को 25 ट्रांसफार्मर की जिम्मेवारी रहती हैं। लंबे समय से सर्विस कमेटी नहीं हुई हैं। कमेटी में कर्मचारियों के भर्ती व भर्ती के मसले लंबित पड़े हैं। दो सालों से भर्ती प्रक्रिया लंबित है जिससे विद्युत विभाग में छह हजार पद खाली पड़े हैं। उन्होंने सरकार व प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की हैं।
