By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम शिमला चुनावों को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक,कांग्रेस की जीत को बताया सत्ता का दुरुप्रयोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > नगर निगम शिमला चुनावों को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक,कांग्रेस की जीत को बताया सत्ता का दुरुप्रयोग
himachalpolitical

नगर निगम शिमला चुनावों को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक,कांग्रेस की जीत को बताया सत्ता का दुरुप्रयोग

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/05/08 at 6:34 PM
Share
संजु चौधरी,शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को भाजपा कार्यालय शिमला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से की गई।  वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,नगर निगम चुनाव के प्रभारी एवं विधायक पौंटा साहिब से सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल एवं अनेक पूर्व मंत्रीगण , विधायकगण व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में नगर निगम शिमला के 34 वार्डों में जहां भाजपा ने चुनाव लड़ा और 9 जीते हुए पार्षदों व शेष चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने भी बैठक में भाग लिया। नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत से और बड़ी निष्ठा से चुनाव में काम किया। बेहतरीन तरीके से चुनाव प्रचार किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता का जमकर दुरप्रयोग किया और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के वोट शिमला में बनाए गए। हर वार्ड में वोटों को बनाते हुए नगर निगम क्षेत्र में हजारों वोट बनाए गए। उन्होंने निगम चुनावों में हुई कांग्रेस की जीत को सत्ता के दुरप्रयोग की जीत करार दिया।
बैठक में भाजपा के सभी जीते हुए 9 पार्षदों का अभिनंदन किया जिसमें अप्पर ढली से कमलेश मेहता, फागली से कल्याण धीमान, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर, रुल्दुभट्टा से सरोज ठाकुर, कृष्णा नगर से बिट्टू कुमार पाना, पटयोग से आशा शर्मा, न्यू शिमला से निशा ठाकुर, भराड़ी से मीना चौहान और कसुम्पटी से रचना जिन्हा शर्मा उपस्थित रही।
डॉक्टर बिंदल व संगठन मंत्री ने कहा कि हम सभी को आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण करने के लिए एकजुट हो जाना हैं। कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत  से चुनाव लड़ा और पार्टी ने बेहतरीन तरीके के साथ चुनाव लड़ने में सभी पार्षदों एवं नेताओं की मदद की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि चर्चा में यह विषय निकल कर सामने आया कि कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम के चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग कर शिमला नगर निगम में अपनी जीत दर्ज की हैं। चुनाव के प्रथम दिन से ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नगर निगम शिमला के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया। पहले कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम शिमला के रोस्टर के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद जिस प्रकार से नगर निगम शिमला में 20,000 से अधिक वोट बने उससे भी नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभावित किया गया।
उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच में कर्मचारियों को डीए की किस्त देना और विभिन्न पदों की नौकरियों को रेगुलर करने की घोषणा भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए ही की गई । कांग्रेस पार्टी ने इन चुनावों में सत्ता का पूर्ण रूप से दुरप्रयोग किया जिसके कारण कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम शिमला में सीटें जीती।
जयराम ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी संसदीय चुनाव के लिए एक जुट होने का आह्वान किया। इस बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि अब नगर निगम शिमला का चुनाव हो गया है और हमें अपनी सुस्ती को छोड़कर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जुटना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर पोलिंग बूथ पर जहां-जहां जो जो कमी रही है उस कमी को सब मिलकर दूर करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास सबसे बड़ा संगठन हैं। सबसे अच्छे कार्यकर्ता  हैं, आवश्यकता हैं तो हमें पूरा मन बना कर जुट हो जाने की।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में 160 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय कार्य किया और 150 से अधिक सभाओं का आयोजन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं के कहने पर पार्टी ने मजबूती से कार्य भी किया और भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों को गंभीरता के साथ लड़ा। भविष्य में सभी कार्यकर्ता मिलकर आगामी लोकसभा चुनावों को लड़ेंगे और चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
TAGGED: BJP, congress, corporation, elections, misuse, power, Review, Shimla
admin May 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी में करवाए जा रहे विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की होटल एसोसिएशन ने उठाई मांग
Next Article विद्युत कर्मचारियों के रिक्त पद जल्द भरे सरकार,6 हज़ार के करीब पद पड़े हैं खाली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?