By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मौसम की बेरुखी ने रूलाए किसान…गेहूं की फसल पर मौसम की मार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मौसम की बेरुखी ने रूलाए किसान…गेहूं की फसल पर मौसम की मार
himachalNews

मौसम की बेरुखी ने रूलाए किसान…गेहूं की फसल पर मौसम की मार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/24 at 12:07 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला के किसान इस बार मौसम की बेरूखी से खासे परेशान नजर आ रहे हैं। गेहूं की बीजाई के लिए जिस वक्त बारिश की जरूरत थी, उस वक्त बारिश हुई नहीं और अब जब थोड़ी बहुत फसल पककर तैयार हो रही है तो उस बेमौसमी बारिश कहर बनकर टूट रही है। जिला की बल्द्वाड़ा तहसील के किसानों ने बताया कि मौसम की बेरूखी के कारण उनकी फसल की सही पैदावार नहीं हो पाई है। बीजाई के समय सूखे की मार पड़ी रही और जब बारिश की जरूरत नहीं, तब बारिश हो रही है। वहीं, किसान क्षेत्र में आवारा जानवरों के आतंक को भी फसल बर्बादी के लिए जिम्मेदार मानते हैं। कुछ किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें लागत भी प्राप्त नहीं हो पाएगी। किसानों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।

अभी तक 7 करोड़ 55 लाख के नुकसान का आंकलन

कृषि विभाग के उपनिदेशक राजेश डोगरा ने बताया कि मौसम की मार के कारण जिला में अभी तक 7 करोड़ 55 लाख के नुकसान का आंकलन किया जा चुका है। जिला में 62 हजार हैक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल की बीजाई की जाती है जिससे 1 लाख 15 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन का होता है। इस वर्ष 1 लाख 8 हजार 750 मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है। 6250 मीट्रिक टन का उत्पादन कम होने का आंकलन किया गया है जोकि 20 प्रतिशत के करीब है। राजेश डोगरा ने बताया कि फसल बीजाई के समय बारिश नहीं हुई और अब जब फसल पककर तैयार हुई है तो फिर से बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने किसानों से ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने का सुझाव दिया है।

TAGGED: Mandi weather hit the wheat crop
Chandrika April 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा की ओर से जारी दृष्टि पत्र पर कांग्रेस का वार, कही ये बात
Next Article डॉ राजीव बिंदल के प्रदेशाध्यक्ष बनने से भाजपा को मिलेगी संजीवनी संगठन होगा मजबूत : पुरषोत्तम गुलेरिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?