नाहन: देवेन्द्र कुमार – केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर परिषद नाहन की टीम ने संयुक्त रूप से आज शहर के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन समेत कोटपा अधिनियम का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों की जांच करते हुए चालान कटे गए।
काटे 8 चालान, एक लाख से ज्यादा वसूला जुर्माना
नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि आज केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली से नॉर्थ जोन डायरेक्टर की टीम व नगर परिषद नाहन ने सयुक्त रूप से शहर के मुख्य बाजार का निरीक्षण किया हैं । उन्होंने बताया कि आज यहां सिंगल यूज प्लास्टिक, प्रतिबंधित पालीथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 8 दुकानदारों के चालान काटे हैं । जिसकी एवज में करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया हैं । उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग ने कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पादक बेचने वाले 2 दुकानदारों के चालान काटे हैं।
