संजु चौधरी, शिमला: रविवार को शिमला का मॉल रोड तरह-तरह के फूलों की खुशबू से महक उठा। शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर सेजिज संस्था की ओर से पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कई दुर्लभ प्रजातियों के पुष्प पर्यटकों व स्थानीय लोगों को देखने को मिल रहे हैं। रविवार को स्कूली छात्रों से इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस पुष्प प्रदर्शनी में कृषि विभाग , एडवांस स्टडी,एजी ऑफिस सहित 6 विभागों के साथ ही अन्य लोगों की ओर से पुष्प रखे गए हैं। प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों ओर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी हैं। लोग फूलों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। प्रदर्शनी में बिक्री के लिए भी फूल रखे गए हैं जहां कम दामों पर फूल बेचे जा रहे हैं।
सेजिज संस्था की सचिव माला सिंह ने कहा कि यह पुष्प प्रदर्शनी समर फेस्टिवल का हिस्सा है और हर साल संस्था की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई जाती हैं। मॉल रोड पर यह प्रदर्शनी 2 दिन तक चलेगी। आज स्कूली छात्रों से इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया हैं। इस प्रदर्शनी में सरकारी विभागों के साथ ही स्कूली बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं और अलग-अलग किस्म के फूल प्रदर्शनी में रखे गए हैं। कृषि विभाग की ओर से यहां पर फूलों को बेचने के लिए भी रखा गया हैं। इसके अलावा स्टॉल भी लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शिमला में लोगों में फूलों को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा हैं और काफी तादाद में लोग ओर पर्यटक यहां फूल देखने के लिए भी आ रहे हैं। इस प्रदर्शनी का मकसद शिमला को हरा भरा और सुंदर बनाना हैं और फूलों से ज्यादा कोई सुंदर नहीं हो सकती हैं। शिमला जिस तरह से कंक्रीट का जंगल बना दिया गया हैं, ऐसे में शिमला हरा भरा रहे यही संस्था की कोशिश रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में अलग-अलग किस्म के फूल रखे गए हैं और अच्छे किस्म के फूल रखने वाले प्रतिभागियों को सम्मनित भी किया जाएगा।
