सोलन : योगेश शर्मा – व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली कांग्रेस सरकार में सब कुछ सही है, ये कह पाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में नगर निगम सोलन में कांग्रेस का कब्जा है, लेकिन फिर भी कांग्रेस के ही लोग बदले की भावना का आरोप अपने नेताओं पर लगा रहे है।
भाजपा पार्षद भी तीन कांग्रेस पार्षद के साथ हुए खड़े
बुधवार को नगर निगम सोलन में निगम का हाउस रखा गया था, लेकिन इस दौरान कांग्रेस पार्षदों को ही मेयर ने बैठक से निलंबित कर दिया । कारण यह था कि तीन पार्षद जो पिछले जनरल हाउस में मौजूद नहीं थे उनका फंड निगम द्वारा रोका गया था। ऐसे में 3 कांग्रेसी पार्षद ने इसको लेकर आपत्ति जताई और कहा कि उनका फंड क्यों रोका जा रहा है । वार्ड नंबर 4 की पार्षद संगीताज़ , वार्ड नंबर 10 की पार्षद ईशा और वार्ड नंबर 7 की पार्षद पूजा ने यह आपत्ति जताई है । आपत्ति जताने के बाद मेयर ने तीनों ही पार्षदों को बैठक से निलंबित कर दिया । इसको लेकर भाजपा पार्षदों ने भी इन तीन कांग्रेस पार्षदों का साथ दिया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्षदों ने यह भी आपत्ति जताई कि निगम में पति पार्षदों के आने पर रोक लगी है ,लेकिन मेयर के पति खुद निगम में रहते हैं।
