बीबीएन : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में तेज बारिश और नदियों में उफान के कारण कई पुल टूट गए थे । जिसमें एक पुल बद्दी और बरोटीवाला मार्ग को जोड़ने वाला लक्कड़ डिपो के पास बालद नद्दी का पुल था । इस पर तेज बहाव आने के कारण पुल का एक हिस्सा टूट गया था, जिसके चलते कई दिनों से इस मार्ग पर आवाजाही बंद रही और मात्र टू व्हीलर ही इस मार्ग पर चल रहे थे।
अब पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुल के एक हिस्से को ठीक करने का दावा किया है और पुलिस एवं अन्य अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण के बाद इस पुल पर अब छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है । अधिकारियों का कहना है कि दोपहर 12:00 से लेकर 4:00 बजे शाम तक ही बड़े ट्रकों और बसों की आवाजाही शुरू की गई है । इसके बाद ट्रैफिक की व्यवस्था ज्यादा हो जाती है, जिसके चलते जाम की स्थिति पैदा हो जाती है,इसलिए बड़े वाहनों की एंट्री 4:00 बजे के बाद नहीं की जाएगी । उन्होंने कहा कि अब फिलहाल वन वे ही ट्रैफिक शुरू की गई है ।जब पुल के दूसरे हिस्से की स्थिति ठीक हो जाएगी तो टू वे आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी।
