संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों कहर बरपाया हैं। ,जन जीवन पूरी तरह प्रदेश के कई क्षेत्रों अभी भी अस्त व्यस्त हुआ पड़ा हैं। सौ से ज्यादा लोग बारिश के इस कहर में जहां अपनी जान गवां बैठे हैं, वहीं क़ई स्थानों पर भूस्खलन के कारण भवन के भवन जमीदोंज हो गई हैं। तो कहीं भूस्खलन से बड़ी-बड़ी इमारतों व लोगों के आशियानों को खतरा खड़ा हो गया हैं।
वहीं जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाबन में भी स्थानीय निवासी जय प्रकाश के मकान को भूस्खलन के चलते खतरा पैदा हो गया हैं। प्रदेश में बारिश की गति धीमी होने पर अब जन प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने भी बारिश से पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं से हुए नुकसान का जायजा लिया ।
इस दौरान वह विधानसभा क्षेत्र हाबन पंचायत पहुंची जहां उन्होंने पाया कि स्थानीय निवासी जय प्रकाश का घर पूरी तरह टूट गया हैं और पूरे बाज़ार पर भी खतरा मंडराया हुआ हैं। इस दौरान विधायक ने प्रशासन से मामले में तुंरत हस्तक्षेप की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने के मांग की हैं।
विधायक रीना कश्यप ने घटना स्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा कि प्रशासन तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआवना करें और भूस्खलन से दुर्घटना में शिकार हुए पीड़ित जयप्रकाश के परिवार को तुरंत आर्थिक सहयोग करें। पंचायत में भूस्खलन से बाज़ार को जो खतरा पैदा हुआ है उसका भी तुरंत कोई ना कोई उचित समाधान निकाले।
