सोलन : योगेश शर्मा – सोलन शहर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम सोलन लगातार कार्य कर रहा है। रविवार को इसको लेकर स्पेशल ड्राइव भी चलाई जा रही है। नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर का कहना है कि अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए उन्हें शहर के व्यापारियों का भी साथ चाहिए।
मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि इस समस्या को लेकर लगातार दुकानदारों को भी यह समझाने का प्रयास किया जा रहा कि वह अपनी दुकानों का आगे ना बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार दुकानों को सड़क पर सजाते हैं ,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी निगम द्वारा में अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि जिस तरह से रविवार को शहर में मार्किट लगती है वहां पर बाहरी राज्यों से लोग आकर अपनी दुकान यहां सजाते हैं, लेकिन वे बिना टैक्स दिए यहां पर व्यापार करके वापिस चले जाते है। ऐसे में इसको लेकर भी रविवार को निगम द्वारा स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे लोग भी दुकानो को सड़क पर न सजाएं,ताकि बाजारों में चलने वाले लोगों को असुविधा का सामना न करने पड़े।
