सोलन : योगेश शर्मा- सोलन जिला मुख्यालय और इसके आसपास क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से ही रिमझिम बारिश की शुरुआत के साथ अब भारी बारिश सोलन शहर में होने लगी है। मौसम विभाग नौणी के अनुसार आज येलो अलर्ट इसको लेकर जारी किया गया है। वहीं बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट आई है। वहीं किसानों की फसलों को भी अब इस बारिश से नुकसान होने लगा है ।
कृषि विभाग सोलन के अनुसार अब तक बारिश और ओलावृष्टि से जिला में करीब 3 करोड का नुकसान मटर गेहूं जैसी फसलों को हुआ है। वही सूखे जैसे हालात पैदा होने से करीब 19 करोड़ का नुकसान पहले ही किसान झेल चुके हैं। मौसम विभाग नौणी के अनुसार आगामी 3 दिनों तक सोलन में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
