बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- हवन यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ आज माता श्री नैना देवी में चैत्र नवरात्रि बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हो गए । दशमी के दिन भी मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। पूर्णाहुति में स्थानीय पुजारी वर्ग मंदिर न्यास के कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।
श्री नैना देवी मंदिर में नवरात्रा के दौरान श्री नैना देवी मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से सप्त चंडी पाठ का आयोजन किया गया था । दुर्गा पाठ हर वर्ष श्रद्धालुओं की सुख शांति के लिए और भाई चारे के लिए आयोजित किया जाता है। आज विधिवत रूप से पूजा अर्चना हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ माता जी के नवरात्रि सुख शांति के साथ संपन्न हो गए । नवरात्रों के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रही ।
