By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चमयोला गांव की सड़क बदहाल, बस सेवा ठप — राजेंद्र राणा पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चमयोला गांव की सड़क बदहाल, बस सेवा ठप — राजेंद्र राणा पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश
himachalNews

चमयोला गांव की सड़क बदहाल, बस सेवा ठप — राजेंद्र राणा पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/13 at 2:47 PM
Share

Hamirpur, Arvind Singh-सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पनोह के चमयोला गांव के लोग इन दिनों सड़क की खराब हालत के कारण भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। भारी बारिश और विभागीय लापरवाही के चलते गांव का मुख्य संपर्क मार्ग लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे बस सेवा भी ठप हो गई है और गांव जिला मुख्यालय से कट गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को जब इस स्थिति की जानकारी मिली, तो वे तुरंत गांव पहुंचे और मौके पर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने से उन्हें राशन, दवाई और अन्य जरूरी सामान लाने में भारी परेशानी हो रही है। राणा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर मार्ग खोलने और बस सेवा बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना प्रशासनिक लापरवाही है।पूर्व विधायक ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग में हो रहे ट्रांसफर-पोस्टिंग के निर्णय कार्यों को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सक्षम अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया, जबकि कम अनुभव वाले अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी गई है। एक अन्य अधिकारी का कार्य क्षेत्र भी बिना ठोस कारण छीना गया है। उन्होंने इसे विभागीय साजिश करार दिया।

राजेंद्र राणा ने सरकार और प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए और ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल को रोका जाए। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।गांव के लोगों ने राणा का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि उनकी पहल से जल्द समाधान होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

TAGGED: Hamirpur former MLA Rajender Rana
Chandrika July 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे ठप, 21 घंटे से फंसे यात्री
Next Article भारी बारिश से PWD को दो करोड़ का नुकसान, तीसा मंडल में मरम्मत कार्य तेज़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?