मंडी : परी शर्मा – हिमाचल प्रदेश ठंड की चपेट में है। बिते कल से मंडी जिला के मैदानी ईलाकों में बारिश लगातार जारी है तो वही उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। मंडी जिला के पराशर, सराज के शिकारी माता, गाड़ागुसैणी, सेटाधार, कमरूनाग में एक फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने बिजली और सड़क सुविधा पर काफी असर पड़ा है। जिला में 31 सड़के बंद है।
मौसम विभाग ने हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। वही मंडी जिला में बीते कल से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुष्किल हो गया है। लगातार जारी बारिश और बर्फबारी से बिजली और सड़क सुविधा पर भी असर पड़ा है।
गोहर और करसोग सब डिवजन में 147 विद्युत ट्रांसर्फामर टूटे
एडीएम मंडी अश्वनी कुमार ने कहा कि पिछले दो दिनों से मंडी जिला के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। मंडी जिला के पराशर, सराज के शिकारी माता, गाड़ागुसैणी, सेटाधार, कमरूनाग में एक फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। साथ ही जंजैहली, थुनाग और करसोग में एक इंच ताजा बर्फबारी अभी तक दर्ज की गई है। गोहर और करसोग सब डिवजन में लगभग 147 विद्युत ट्रांसर्फामर टूट गए है। इसके अलावा अगर सड़क मार्ग की बता की जाए तो पिछले कल 38 रोड बंद हुए थे। जिनमें से अभी तक 7 सड़क मार्गो को बहाल कर दिया गया है और अन्य सड़कों को खुलवाने का कार्य जारी है। पराशर में भी 14 किलों मीटर तक सड़क बंद है जिसे मौसम साफ होने के बाद खुलवा दिया जाएगा।
अनावश्यक रूप से घरों से ना निकले लोग
एडीएम मंडी अश्वनी कुमार ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए जिला के सभी एसडीएम को अर्लट पर रखा गया है। साथ ही उंचाई वाले क्षेत्रों में जंहा अधिक र्बफबारी होती है , वंहा पर पुलिस के साथ माॅनिट्रंग के आदेश दिए है , ताकि कोई पर्यटक व ट्रेक्र प्रतिबंधित क्षेत्रो में ना जा सके। एडीएम ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक घरों से ना निकले और घरों में ही सुरक्षित रहे।
