विकास शर्मा,चिंतपूर्णी : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की सादगी का हर कोई मुरीद हो गया जब उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के घर पर उनके परिवारजनों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। हिमाचल प्रदेश के जंसवा प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन चलाली पंचायत में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर दोपहर का भोजन करने भाजपा कार्यकर्ता व उद्योग एवं निदेशक धर्मेंद्र कुमार के घर पहुंचे। सोमवार को सूचना एवं प्रसारण भारत सरकार अनुराग ठाकुर के दो कार्यक्रम थे। एक कार्यक्रम जसवां-परागपुर विधानसभा के अधीन डाडासीवा में और दूसरा दोपहर बाद चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अधीन अंब में था।
इन दोनों कार्यक्रमों के बीच में सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यकर्ता के घर पर जाकर भोजन करना और बिल्कुल सादगी के साथ भोजन ग्रहण करना उनकी सादगी को दर्शाता है। कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार के परिवार ने भी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के उनके घर पर आकर भोजन ग्रहण करने पर खुशी जाहिर की और कहां इतने बड़े मंत्री की सादगी देखकर बहुत हैरान है।
परिवारजनों ने उनके खाने के लिए डाइनिंग टेबल पर व्यवस्था की थी लेकिन अनुराग ठाकुर ने परिवार के साथ नीचे बैठकर सभी के साथ खाने का आग्रह किया जिसके बाद परिवार ने भारत सरकार के मंत्री को नीचे बैठाकर भोजन करवाया। भोजन करने के पश्चात भारत सरकार के मंत्री ने परिवार का धन्यवाद किया और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अधीन अपनी अंब की रैली के लिए निकल गए हालांकि उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर वहीं पर रहे ओर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निदान किया।
