बिलासपुर/सुभाष ठाकुर- बिलासपुर की एसआईयू टीम ने घागस के पास एक व्यक्ति से 1.21ग्राम चिट्टा पकड़ा है।। बता दे कि बिलासपुर की टीम गशत करते हुए जब बरमाणा की ओर जा रहे थे और घागस के थोडू नामक जगह पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस की टीम को देख कर घबरा गया व सड़क किनारे एक लिफाफा फैंक दिया ।
पुलिस को देखकर व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे वंही धरदबोच लिया। पुलिस ने जब फैंके गए लिफाफे को खोला तो उसमे चिट्टा पाया गया । जब इसका वजन किया गया तो 11.21ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस टीम ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है ओर आगामी कार्रवाई जारी है।
