बिलासपुर/सुभाष ठाकुर- प्रदेश में हो रही भारी बारिश से जगह जगह नुकसान हो रहे है। इसकी चपेट में अब पशु भी आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला बिलासपुर में सामने आया है। जिला बिलासपुर के ग्राम पंचायत धार -टटोह के गाँव टटोह में भारी बारिश से एक गौशाला गिर गई। जिसमें एक भैंस ओर कटी के दबने से मौत हो गई है ।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जगदीश (सोनू) की पशुशाला भारी बारिश के दौरान आँखों के सामने भरभरा कर गिर गई। इस बारिश से गौशाला में एक भैंस, और कट्टी की दबकर मौत हो गई है। बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पटवारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। शिव शक्ति युवक मंडल क्वाली टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द की जाए।
