सोलन (योगेश शर्मा): सोलन जिला में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि मामलों की संख्या कम जरूर हुई है। लेकिन लगातार अभी भी मामले सामने आ रहे हैं। अगर कोरोना के मामलों की बात की जाए तो जिला में 55 मामले एक्टिव है। वायरस को लेकर लगातार टीकाकरण अभियान भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में चलाया जा रहा है। जिला में अब तक 1 लाख 30 हजार कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने बताया कि जून जुलाई के माह में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे लेकिन अब मामलों में कमी आई है।
रोजाना 10 से 15 मामले में रोजाना आ रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पहले कोरोना की प्रिकॉशन डोज के लिए 9 माह का समय रखा गया था,उसके बाद समय सीमा घटाकर 06 माह की गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए हुए 2 माह का समय हो चुका है उन्हें प्रिकॉशन डोज लग सकती है। वहीं 30 सितंबर तक लोगों को सरकार द्वारा बूस्टर डोज मुफ्त में लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वेक्सिनेशन के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग आगे आएं इसको लेकर भी स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है।
