राहुल चावला, धर्मशाला: सीटी ग्रुप प्रबंधन की और से सोमवार को डिग्री कॉलेज धर्मशाला के सभागार में नवाचार, नई शिक्षा नीति की डिकोडिंग, स्वास्थ्य एवं कल्याण, कौशल विकास पर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की ओर से मुख्य भाषण व पैनल पर चर्चा की गई और युवाओं के भविष्य को संवारने में उद्योग और नवाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, कौशल विकास और खेल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र जारी किए गए।
सीटी ग्रुप प्रबंधन की ओर से इंजीनियरिंग, वास्तुकला, फार्मेसी, कंप्यूटर अनुप्रयोग, होटल प्रबंधन, एयरलाइंस पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन, फैशन डिजाइनिंग, वाणिज्य और शिक्षा आदि में 75 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता हैं।
इस मौके पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि सीटी ग्रुप प्रबंधन की ओर से एक अ़च्छा प्रयास किया गया हैं, जिसमें युवाओं को आगे की शिक्षा से सबंधित दिशा निर्देश दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। स्कूलों व कालेजों में बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाने में प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से विशेष योजनाओं के तहत काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी तो हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा को केंद्रीय विश्वविद्यालय दिया गया था लेकिन यह दुर्भाग्य है कि अभी तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थाई कैंपस तैयार नहीं किया जा सका हैं।
चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि आज देश में ज्यादा से ज्यादा विश्विद्यालय खुले हैं ओर हिमाचल में इनके कैंपस खोले गए हैं। इंस्टीटयूशंन आफॅ एक्सलेंस प्राइवेट सेक्टर में आने चाहिए ताकि भविष्य में बच्चों को हम अच्छी शिक्षा दे सकें।
