राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में सोमवार को हॉकी के खिलाड़ियों के लिए खास दिन रहा, क्योंकि राउरकेला में होने वाली हॉकी की नेशनल चैंपियनशिप के लिए यहां पर ट्रायल लिय जा रहें हैं। यह ट्रायल अंडर-19 गर्ल्स और बॉयस के लिए रखे गए थे। इन ट्रायल में प्रदेशभर के हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया इंदिरा मैदान में बने हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी के खिलाड़ियों की ओर से खूब पसीना बहाया गया।
चयनकर्ताओं की ओर से खिलाड़ियों की फिटनेस को चेक किया गया और एक विशेष टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा करने वाले खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। हिमाचल हॉकी के चीफ सिलेक्टर अजीत ठाकुर ने बताया की राउरकेला में होने वाली हॉकी की नेशनल चैंपियनशिप के लिए यहां पर अंडर 19 लड़के और लड़कियों के हॉकी के ट्रायल लिए जा रहे हैं। इन बच्चों को फिटनेस और एक विशेष टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा करना है जिसके बाद इन तमाम प्रक्रियाओं को पास करने वाले बच्चों को चयनित किया जाएगा। चयनित बच्चों को नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा।
लड़कों की प्रतियोगिता 14 से 25 जून तक जबकि लड़कियों की 27 जून से 27 जुलाई तक चलेगी। वहीं चीफ सिलेक्टर की ओर से लड़कियों की परफॉर्मेंस को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि अभी तक हुई लड़कियों के ट्रायल में लड़कियों की ओर से बेहतर परफॉर्मेंस यहां पर देखने को नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में अगर हॉकी की एकेडमी खोली जाए तो बच्चों की फिटनेस और उनकी प्रतिभा को और ज्यादा बल मिलेगा। अगर बच्चे हिमाचल में ही खेलते रहेंगे और अन्य राज्यों में खेलने नहीं जाएंगे तो उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा।
वहीं प्रदेशभर से आए हॉकी के खिलाड़ियों की माने तो हॉकी के ट्रायल के लिए वह यहां पर पहुंचे हैं। उन्होंने इस को लेकर कड़ी मेहनत की हैं। उन्हें उम्मीद है कि आज जो ट्रायल लिए जा रहे हैं इसमें वह सफल जरूर होंगे और उन्हें उम्मीद है कि नेशनल चैंपियनशिप में उन्हें खेलने का मौका जरूर मिलेगा।
