बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – उपमण्डलीय अधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी ने घुमारवीं उपमंडल में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने छत् ,करलोटी ,पट्टा आदि पंचायतों में प्रभावित परिवारों के घरों का जायजा लिया ।इस मौके पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को मनरेगा के अंतर्गत प्रभावित लोगों के घरों के सामने डंगा लगाने के निर्देश दिए।
गौरव चौधरी ने बरसात से प्रभावित लोगों को फौरी राहत के तौर पर 5000 राशि भी जारी की ।उन्होंने कहा कि घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत कच्चे व पक्के मकानों व गौशालाओं को नुकसान हुआ है, उसका राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है । जिसके आधार पर प्रभावित लोगों को फौरी राहत प्रशासन की तरफ से प्रदान की जा रही है । उन्होंने बताया कि अभी अन्य क्षेत्रों से भी नुकसान के आकलन के रिपोर्ट आनी बाकी है।इस अवसर पर उनके साथ घुमारवीं तहसीलदार दीनानाथ, कानूनगो पटवारी और पंचायत मेंबर आदि शामिल रहे।
